MB Sweets का लोगो MB Sweetsमाँ भगवती मिष्ठान भंडार · ननौरा ऑर्डर करें
होम › संपर्क
हम यहीं हैं

संपर्क और पता

कॉल करें, WhatsApp करें या सीधे दुकान पर आइए — NH किनारे, दरभंगा एयरपोर्ट से करीब 5 km।

ननौरा, दरभंगा NH किनारे · दरभंगा एयरपोर्ट से ~5 km
Google Maps में खोलें
पता
माँ भगवती मिष्ठान भंडार, ननौरा मेन रोड (NH 527B), दरभंगा एयरपोर्ट के पास, दरभंगा, बिहार 846005 — एयरपोर्ट से ~5 km
समय
🕖 दुकान खुलने का समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
🚚 घर पर डिलीवरी का समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
🛍️ दुकान से ख़ुद ले जाने का समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक
⏰ घर पर डिलीवरी का अंतिम ऑर्डर शाम 4 बजे तक लिया जाएगा
डिलीवरी
6 km तक · सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक (अंतिम ऑर्डर शाम 4 बजे तक) · ऑर्डर कम से कम ₹499, डिलीवरी चार्ज नहीं (दूध-दही पर ₹5/₹10 प्रति पैक) · 🚫 कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं है — कृपया डिलीवरी से पहले पूरा पेमेंट UPI से करें · दुकान से ख़ुद ले जाने पर कोई न्यूनतम रकम नहीं
आम सवाल

ऑर्डर, डिलीवरी और पेमेंट

क्या सिर्फ़ दूध-दही, कोल्ड ड्रिंक या पैकेट सामान का ऑर्डर कर सकते हैं?

ऑनलाइन ऑर्डर में मिठाई या केक ज़रूरी है। मिठाई या केक के साथ आप दूध-दही-पनीर, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट सामान भी मँगवा सकते हैं — सिर्फ़ इन चीज़ों का अलग से ऑर्डर हम स्वीकार नहीं कर पाएँगे। ये सामान आप दुकान पर आकर ले सकते हैं।

डिलीवरी कहाँ तक होती है?

हम दुकान से 6 km तक डिलीवरी करते हैं (जैसे खिरमा, एयरपोर्ट, केवटी रनवे, पिंडारुच की तरफ)। डिलीवरी की उपलब्धता देखकर ही हम आपकी डिलीवरी कन्फर्म करते हैं।

कम से कम कितने का ऑर्डर देना होगा?

घर पर डिलीवरी के लिए ऑर्डर कम से कम ₹499 का होना चाहिए — इस पर कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लगता। अगर आप दुकान से ख़ुद ले जाते हैं, तो कोई न्यूनतम रकम नहीं है। दूध-दही की घर पर डिलीवरी पर 400 ग्राम तक के दही पैक और हर 1 लीटर दूध पर ₹5, 1 किलो दही पर ₹10 लगता है। ऑनलाइन ऑर्डर में मिठाई या केक ज़रूरी है।

पेमेंट कैसे करें?

पहले हम WhatsApp पर आपका ऑर्डर कन्फर्म करते हैं, उसके बाद कृपया UPI से पूरा पेमेंट करके स्क्रीनशॉट भेज दीजिए — कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं है। पेमेंट के बाद ही डिलीवरी निकलती है। दुकान से ख़ुद ले जाने पर आप सामान लेते समय दुकान पर पेमेंट कर सकते हैं।

क्या कैश ऑन डिलीवरी (COD) है?

माफ़ कीजिए, कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा नहीं है। घर पर डिलीवरी सिर्फ़ पहले पेमेंट पर होती है — हम आपका ऑर्डर कन्फर्म करेंगे, फिर कृपया UPI से पूरा पेमेंट कर दीजिए; पेमेंट के बाद ही डिलीवरी निकलती है। दुकान से ख़ुद ले जाने पर पेमेंट दुकान पर होता है।

ऑर्डर कब तक दे सकते हैं?

दुकान खुलने का समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक। घर पर डिलीवरी का समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक — घर पर डिलीवरी का अंतिम ऑर्डर शाम 4 बजे तक लिया जाएगा, "जल्दी" वाले ऑर्डर आम तौर पर 30–60 मिनट में पहुँच जाते हैं। दुकान से ख़ुद ले जाने का समय: सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक। उसके बाद आप अगले दिन या आगे की तारीख के लिए ऑर्डर दे सकते हैं।

बड़ा ऑर्डर कितने पहले देना होगा?

शादी-भोज जैसे बड़े मिठाई ऑर्डर कृपया कम से कम 2 दिन पहले बता दीजिए। थोक दूध-दही-पनीर: कल के लिए आज दोपहर 2 बजे तक बता दीजिए। रोज़ का छोटा ऑर्डर उसी दिन भी मिल जाता है।

ऑर्डर कैंसिल हो सकता है?

माफ़ कीजिए, पेमेंट के बाद अगर आप ख़ुद ऑर्डर कैंसिल करते हैं तो पैसा वापस नहीं हो पाता। अगर हमने ऑर्डर कन्फर्म करके भी समय पर डिलीवरी नहीं की, तो आप कैंसिल कर सकते हैं और आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा।

केक में अंडा होता है?

नहीं, सारे केक 100% अंडा-रहित (Eggless) हैं। वेबसाइट पर केक की फोटो नमूने के लिए हैं।

हमारी कहानी

2000 से, आपके साथ

पापा श्री दिनेश कुमार साहू ने सन् 2000 में ननौरा में यह दुकान शुरू की। 2006 में दुकान में आग लगी और दुकान बंद करनी पड़ी। 2017 में दुकान फिर से खुली — और तब से वही हाथ का बना छेना-खोआ, वही भरोसा। आज हम मिठाई के साथ केक, दूध-दही और घर तक डिलीवरी भी देते हैं।

— पंकज कुमार गुप्ता, माँ भगवती मिष्ठान भंडार